निंबोरकर दंपति समेत 200 कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा में प्रवेश
2025-11-21 12:10:06
भाजपा के नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के दावेदारी में शुरू हुई खिंचतान
न्यूज हलचल की संभावनाएं होने लगी सटिक
गड़चिराेली.
जैसे-जैसे नगर परिषद चुनाव की घड़ियां समीप आ रहीं, ठिक उसी तरह राजनैतिक पार्टियों में प्रवेश और बगावत की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। रविवार काे राकांपा (अजित गुट), शिंदेसेना और कात्रटवार खेमे ने मिलकर अपने नगराध्यक्ष समेत 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसके बाद भाजपा भी अब चुनाव मैदान में अपनी हरकत में आते हुए सोमवार, 3 नवंबर को भाजपा के विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर व गड़चिरोली जिले के स्थानीय भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सागर निंबोरकर और उनकी पत्नी प्रणोति निंबोरकर समेत 200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में अधिकृत रूप से प्रवेश किया, यह संभावना न्यूज हलचल द्वारा हाल ही में व्यक्त की गयी थी। जो आज निंबोरकर दंपति भाजपा में प्रवेश करने पर स्पष्ट होते दिखायी दे रहीं है।
हालांकि इस संदर्भ मंे भाजपा पार्टी द्वारा नगराध्यक्ष पद के लिए अब तक कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गयी हैं, मात्र निंबोरकर दंपति के पक्ष प्रवेश को लेकर गड़चिरोली शहर में चर्चाआें का विषय बना हुआ है। भाजपा के नगराध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार योगीता पिपरे जो भाजपा की पदाधिकारी हैं, गीता हिंगे वह भी वरिष्ठ पदाधिकारी हैं, भाजपा में अधिकृत प्रवेश न करने वालीे सरकारी बैंक में कार्यरत एक उच्च पदस्थ अधिकारी समेत गड़चिरोली के व्यापारी एसोसिएशन के किसी भी पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश नहीं किया। जिसके चलते निंबोरकर दंपति व 200 कार्यकर्ताओं का प्रवेश भाजपा के नगराध्यक्ष पद के अधिकृत उम्मीदवार के लिए चर्चाओं का विषय बना हुआ है। आने वाले दिनों में भाजपा कौन से उम्मीदवार पर अपने विश्वास का दुपट्टा लहराती हैं, यह देखना सभी गड़चिरोली वासियों के लिए रोचक साबित होगा।
सोमवार को सागर निंबोरकर और उनकी पत्नी प्रणोति निंबोरकर समेत 200 कार्यकर्ताअों के भाजपा प्रवेश के समय विदर्भ संगठन मंत्री डा. उपेंद्र कोठेकर, महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय प्रमुख व गड़चिरोली जिले के समन्वयक संजय फांजे, विधायक डा. मिलिंद नरोटे, पूर्व सांसद अशोक नेते, पूर्व विधायक डा. नामदेव उसेंडी, जिलाध्यक्ष रमेश बारसागडे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत वाघरे, प्रमोद पिपरे, गीता हिंगे, गोविंद सारडा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
