लॉयड्स की ओर से GDPL 2026 सीज़न की आधिकारिक घोषणा
            एलएमईएल ने लिखा महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय             गडचिरोली जिल्हा पोलिस दलातर्फे आदिवासी दिवसाच्या हार्दिक शुभेच्छा            गड़चिरोली जिले के सभी नागरिकों को जिला वर्धापन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!            गड़चिरोली जिले के सभी नागरिकों को जिला वर्धापन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!           










गड़चिरोली के आशीर्वाद नगर में खुशबू रणदिवे को मिल रहा लोगांे का भारी समर्थन
297442-Khushbu Randive.jpg
2025-11-21 12:08:52


नगर परिषद चुनाव काे लेकर लोगों में बढ़ने लगा उत्साह
गड़चिरोली.
नगर परिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सभी राजनैतिक पार्टियों की चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गयी है। इस बीच शहर के प्रभाग क्रमांक 7 आशीर्वाद नगर से प्रबल दावेदार के रूप में खुशबू मंगेश रणदिवे को भारी समर्थन मिलने के चित्र साफ रूप से दे रहें है। उच्च शिक्षित, सामाजिक कार्यों में निरंतर अग्रेसर, सभी के सुख-दुख में शामिल होने वाली और हर समस्याग्रस्त व्यक्ति को राहत देने वाली खुशबू रणदिवे का इन दिनों प्रभाग में समर्थन बढ़ते दिखायी दे रहा है। उनके इस सामाजिक कार्य को देखते हुए भाजपा की ओर से प्रभाग क्रमांक 7 में उनकी उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रहीं है।
हाल ही में कार्यकर्ताओं ने कैम्प एरिया, गोकुलनगर, आशीर्वाद नगर में पहुंचकर नागरिकों की प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया। इन चर्चाओं में मतदाताओं द्वारा खुशबू रणदिवे को भारी प्रतिसाद मिलते दिखायी दे रहा है। वह उच्च शिक्षित होकर हर प्रकार के सामाजिक कार्यों में अग्रेसर होने के कारण खुशबू रणदिवे को हर घर में पसंद >किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना हैं कि, किसी भी सुख अथवा दुख की घड़ी में खुशबू रणदिवे हर समय लोगों के साथ खड़ी रहती है। उनके रूप में लोगाें के लिए एक सक्षम महिला नेतृत्व तैयार हो रहा है।
प्रभाग वासियों के इस सकारात्मक प्रतिसाद के कारण खुशबू रणदिवे की लोकप्रियता और अधिक बढ़ने लगी है। इसी लोकप्रियता के चलते प्रभाग क्रमांक 7 में भाजपा की आेर से उनकी उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रहीं है। उल्लेखनीय यह हैं कि, भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशबू रणदिवे को नगर परिषद चुनाव के लिए अपना समर्थन घोषित किया है।
वहीं आशीर्वाद नगर में खुशबू रणदिवे के नेतृत्व में भाजपा का परचम लहराने का निर्धार भी प्रभाग के मतदाताओं और स्वयं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है।













Cricket
राशिफल
    वीडियो
No Video Found ...
Web Counter
Back to Top