लॉयड्स की ओर से GDPL 2026 सीज़न की आधिकारिक घोषणा
            एलएमईएल ने लिखा महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय             गडचिरोली जिल्हा पोलिस दलातर्फे आदिवासी दिवसाच्या हार्दिक शुभेच्छा            गड़चिरोली जिले के सभी नागरिकों को जिला वर्धापन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!            गड़चिरोली जिले के सभी नागरिकों को जिला वर्धापन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!           










पुराने निष्ठावन्न कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर क्या भाजपा देगी नये लोगों को मौका?
155390-03.jpg
2025-11-12 14:10:34


नगर परिषद चुनाव के नगराध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म
गड़चिरोली.
आगामी नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा में चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। वर्तमान में भाजपा की ओर से नगराध्यक्ष पद के लिए नये चेहरों को मौका दिये जाने की चर्चाएं शहर में शुरू होने से पार्टी के पुराने, वफादार और ईमानदार कार्यकर्ताओं में असंतोष का माहौल निर्माण होने लगा है। भाजपा की विचारधारा से दूर नए लोगों को अध्यक्ष पद जैसी ज़िम्मेदारी देने और पार्टी के लिए वर्षों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने को लेकर कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि, "राजनीति का कोई अनुभव न रखने वाले नए लोगों को सीधे अध्यक्ष पद देना ठीक नहीं है; पहले उन्हें पार्षद या अन्य जिम्मेदारियां देकर उनकी कार्यकुशलता परखी जानी चाहिए।’
इस पृष्ठभूमि में, कार्यकर्ताओं के बीच एक अनुभवी महिला नेता का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है - वे पहले नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा की महिला जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने कई वर्षों तक पार्टी की महिला शाखा और संगठनात्मक स्तर पर नेतृत्व किया है और पार्टी संगठन को मजबूत किया है। उनके कार्यकाल में गड़चिरोली शहर में सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य बड़े पैमाने पर पूरे हुए। उनके नेतृत्व में गड़चिरोली शहर की सूरत बदल गई है और उन्होंने महिला नेतृत्व का एक प्रेरक उदाहरण स्थापित किया है। आज भी नागरिक उनकी ईमानदार कार्यशैली, पारदर्शिता और समर्पण की सराहना करते नज़र आते हैं।
इस बीच, नागरिकों के बीच एक और गंभीर सवाल उठ रहा है कि, अगर नए लोग चुने जाते हैं तो गड़चिरोली शहर का विकास कैसे होगा? लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? शहर के बुनियादी ढांचे और विकास के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे?” नागरिक इस बात को लेकर संशय व्यक्त कर रहे हैं कि क्या वे शहर के लिए विकास योजना तैयार कर पाएंगे और उसे सरकार के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। नागरिकों के बीच यह भी सवाल भी उठ रहा है कि क्या इतने वर्षों में समाज या जनता के लिए कुछ न करने वाले लोगों को पार्टी सिर्फ़ समाज सेवा का दिखावा करके चुनाव से ठीक पहले उम्मीदवार बनाएगी?
जमीनी कार्यकर्ताओं का भी मानना हैं कि, पार्टी के "निष्ठावान, अनुभवी और वैचारिक रूप से निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही अवसर मिलना चाहिए; अन्यथा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम हो जाएगा।’
नगराध्यक्ष पद के लिए अब कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के लिए निष्ठा से कार्य करने वाली महिला प्रत्याशी को ही उम्मीदवारी देने की मांग जोर पकड़ रहीं है। ऐसा करने पर ही गत चुनाव की तरह इस बार भी गड़चिरोली नगर परिषद पर भाजपा का परचम लहर सकता है।













Cricket
राशिफल
    वीडियो
No Video Found ...
Web Counter
Back to Top