अप्पर-डिप्पर क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बना शिवनेरी वॉरियर्स
2026-02-02 14:47:29
राेमांचकारी मुकाबले में अंतिम ओवर में सिक्स मारकर रचा इतिहास
सिंहगड लायन्स उपविजेता
गड़चिरोली.
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गत 24 जनवरी से शहर के शिवाजी महािवद्यालय समीपस्थ मारलीवार मैदान में अप्पर-डिप्पर ग्रुप की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 8 का आयोजन किया गया। लगातार 8 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला रविवार, 1 फरवरी को संपन्न हुआ। इस रोमांचकारी मुकाबले में लगातार तीन मैच हारने वाली शिवनेरी वॉरियर्स टीम ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में सिक्स मारकर प्रतियोगिता का विजेता पद हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सिंहगड लॉयन्स को उपविजेता के स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा।
यहां बता दें कि, अप्पर-िडप्पर ग्रुप की इस क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें शिवनेरी वॉरियर्स, सिंहगड लायन्स, रायगढ़ रॉयल्स और प्रतापगढ़ पैंथर्स का समावेश था। सिंहगड लायन्स के टीम मालिक निखिल मंडलावार होकर प्रतापगढ़ पँथर्स के मालिक अनुराग पिपरे थे। वहीं शिवनेरी वॉरियर्स के मालिक बलराम सोमनानी होकर रामगढ़ राॅयल्स के मालिक की भूमिमा डा. यशवंत दुर्गे ने निभाई। प्रतियोगिता के लीग मैचेस शिवनेरी रॉयल्स टीम काफी पिछड़ गयी थी। मात्र प्रतापगढ़ पैंथर्स को हराकर इस टीम ने सेमी फाईनल में प्रवेश किया। वहीं रायगढ़ रॉयल्स को हराकर शिवनेरी ने फाईनल मुकाबले में प्रवेश किया। उधर सिंहगढ लॉयन्स ने लीग मैचों के दौरान ही फाईनल में अपनी जगह बना ली थी। लेकिन फाईनल के रोमांचकारी मुकाबले में अंतिम ओवर के तीसरे बॉल पर उज्जैर शेख ने सिक्स जड़कर अपनी टीम शिवनेरी वॉरियर्स को विजेता का खिताब दिलाया।
प्रतियोगिता का समापन रविवार की शाम को ही बोदली स्थित समशेर खान पठान के फार्म हाऊस पर किया गया। जहां पर पुरस्कार वितरक के रूप में भोलु सोमनानी, प्रमोद पिपरे, समशेर पठाण, डॉ. यशवंत दुर्गे, अनुराग पिपरे, निखिल मंडलवार आदि उपस्थित थे। उपस्थित सभी मान्यवरों के विनोदी भाषण के साथ इस समय विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। आयोजित प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अप्पर-डिप्पर ग्रुप के फाऊंडर सदस्यों के साथ सभी सदस्यों ने परिश्रम किया।
