वरद फेरो अलॉयज के लौह प्रकल्प से उद्योग क्रांति, रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध होंगे
गडचिरोली. चामोर्शी तहसील के मुधोली चक क्षेत्र में वरद फेरो अलॉयज कंपनी द्वारा स्पंज आयरन प्लांट एवं अन्य प्रस्तावित लौह परियोजनाओं के संदर्भ में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पर्यावरण विषयक जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भ्ूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गये तो जिले में यकिनन औद्योगिक क्रांति के साथ रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद व्यक्त की है। वरद फेरो अलॉयज कंपनी ने मुधोली चक 2 में खसरा नंबर 1 से 8, 66 से 76, और 143 से 148 के बीच स्पंज आयरन प्लांट, इंडक्शन फर्नेस, रोलिंग मिल, फोर्जिंग, पिक्लिंग, ब्राइट बार, इंगोट कास्टिंग, कैप्टिव पावर प्लांट और सबमर्स्ड आर्क फर्नेस की स्थापना का प्रस्ताव रखा है। इस परियोजना के लिए कुल 78.91 हेक्टेयर भूमि एमआईडीसी से अधिसूचित की जानी है। मंगलवार को इसी संदर्भ में पर्यावरण विषयक जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इस कारखाने में लगभग 1200 से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा और परियोजना की कुल लागत 2500 करोड़ रुपये है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य स्टील उत्पादन, रिफाइनिंग, कास्टिंग, बिलेट......
