गड़चिरोली जिले के 44 वें वर्धापन दिवस पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! -:शुभेच्छूक:- लॉयड्स मेटल्स एन्ड एनर्जी लिमिटेड ......
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गट) चे गडचिरोली जिल्हाध्यक्ष मा. श्री. रवींद्रजी पाटील वासेकर यांचा जिलाध्यक्ष पदी दशकपूर्ती सन्मान सोहळा, सर्व पदाधिकारी, कार्यकर्ते, शेतकरी, शेतमजूर, युवक, महिला यांचे हार्दिक स्वागत ......
गडचिरोली-चिमूर क्षेत्र माजी खासदार तथा राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मा. अशोकजी नेते साहेब याना वाढदिवसाच्या हार्दिक शुभेच्छा ......
गडचिरोली. चामोर्शी तहसील के मुधोली चक क्षेत्र में वरद फेरो अलॉयज कंपनी द्वारा स्पंज आयरन प्लांट एवं अन्य प्रस्तावित लौह परियोजनाओं के संदर्भ में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पर्यावरण विषयक जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भ्ूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गये तो जिले में यकिनन औद्योगिक क्रांति के साथ रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद व्यक्त की है। वरद फेरो अलॉयज कंपनी ने मुधोली चक 2 में खसरा नंबर 1 से 8, 66 से 76, और 143 से 148 के बीच स्पंज आयरन प्लांट, इंडक्शन फर्नेस, रोलिंग मिल, फोर्जिंग, पिक्लिंग, ब्राइट बार, इंगोट कास्टिंग, कैप्टिव पावर प्लांट और सबमर्स्ड आर्क फर्नेस की स्थापना का प्रस्ताव रखा है। इस परियोजना के लिए कुल 78.91 हेक्टेयर भूमि एमआईडीसी से अधिसूचित की जानी है। मंगलवार को इसी संदर्भ में पर्यावरण विषयक जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इस कारखाने में लगभग 1200 से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा और परियोजना की कुल लागत 2500 करोड़ रुपये है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य स्टील उत्पादन, रिफाइनिंग, कास्टिंग, बिलेट......
महाराष्ट्र सरकार के अधिनस्थ सभी प्रशासकीय विभागों में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न प्रलंबित मांगों को मनवाने के लिए असहयोग आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार, 17 फरवरी को इस संदर्भ में स्थनीय तहसीलार को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की शुरूआती की गयी। आंदोलन में पहले असहयोग आंदोलन शुरू करने के बाद कामबंद आंदोलन और उसके बाद बेमियादी कामबंद आंदोलन शुरू किया जाएगा। जय महाराष्ट्र सरकारी-अर्धसरकारी अधिकारी व कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार के सभी प्रशासकीय कार्यालयों के आधारस्तंभ के रूप में लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को पहचाना जाता है। इस संवर्ग के कर्मचारियों की चौथे वेतन आयोग से लागू की गयी वेतनश्रेणी के अंतर की रकम तत्काल अदा करना, सुधारित वेतनश्रेणी लागू करना, सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना, 1 नवंबर 2005 के पूर्व अनुकंपा की सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना समेत अन्य मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया है। आंदोलन के पहले चरण में लिपिक संवर्ग के कर्मचारी किसी भी अधिकारी को सहयोग......
राेमांचकारी मुकाबले में अंतिम ओवर में सिक्स मारकर रचा इतिहास सिंहगड लायन्स उपविजेता गड़चिरोली. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गत 24 जनवरी से शहर के शिवाजी महािवद्यालय समीपस्थ मारलीवार मैदान में अप्पर-डिप्पर ग्रुप की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 8 का आयोजन किया गया। लगातार 8 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला रविवार, 1 फरवरी को संपन्न हुआ। इस रोमांचकारी मुकाबले में लगातार तीन मैच हारने वाली शिवनेरी वॉरियर्स टीम ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में सिक्स मारकर प्रतियोगिता का विजेता पद हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सिंहगड लॉयन्स को उपविजेता के स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा। यहां बता दें कि, अप्पर-िडप्पर ग्रुप की इस क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें शिवनेरी वॉरियर्स, सिंहगड लायन्स, रायगढ़ रॉयल्स और प्रतापगढ़ पैंथर्स का समावेश था। सिंहगड लायन्स के टीम मालिक निखिल मंडलावार होकर प्रतापगढ़ पँथर्स के मालिक अनुराग पिपरे थे। वहीं शिवनेरी वॉरियर्स के मालिक बलराम सोमनानी होकर रामगढ़ राॅयल्स के मालिक की भूमिमा डा. यशवंत दुर्गे ने निभाई। प्रतियोगिता ......
गड़चिरोली में शुरू हुई अप्पर-डिप्पर की क्रिकेट प्रतियोगिता आपस में भिड़ेंगी 4 टीमें ब्यूरो। गड़चिरोली. आज की बदलती जीवनशैली में स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कसरत समय की आवश्यकता हो गयी है। कसरत के साथ क्रिकेट जैसे मैदानी खेल मनुष्य को निरोगी बनाए रखने में काफी महत्वपूर्ण माने गये है। गड़चिरोली के अप्पर-डिप्पर ग्रुप के माध्यम से हर वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर सभी क्षेत्र के व्यक्तियों को स्थान दिया जा रहा है। आयोजकों की यह प्रतियोगिता सराहनीय होकर स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए क्रिकेट जैसे मैदानी खेल आवश्यक है। इस आशय के विचार गड़चिरोली के विधायक डा. मिलिंद नरोटे ने व्यक्त किये। शनिवार, 24 जनवरी से शहर के शिवाजी महाविद्यालय से सटे मारलीवार मैदान में अप्पर-डिप्पर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में वे बतौर उद्घाटक के रूप में बोल रहें थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गड़चिरोली की नगराध्यक्षा एड. प्रणोती निंबोरकर ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में नगर परिषद के उपाध्यक्ष निखिल चरडे, अबूझमाड शिक्षा मंडल के सचिव समशेर खान पठान, पुलिस दक्षता ......
गड़चिरोली नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगर सेवक, गटनेता व सामाजिक कार्यकर्ता श्री. मा. लीलाधरभाऊ भरडकर को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं ......
- लॉयड्स के प्रबंधकीय संचालक बी. प्रभाकरण ने दिलाया विश्वास गड़चिरोली. आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिला जो अब तक अपने घने जंगल, खनिज संपदा और नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए परिचित था, अब एक नई पहचान गढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिले के स्थानीय सुशिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न प्रकार का बेसीक प्रशिक्षण देकर उन्हें कोनसरी की परियोजना के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की योजना लॉयड्स मेटल्स ने बनाई है। इसी योजना के तहत गड़चिरोली जिले को नये जमशेदपुर के रूप में पहचान दिलाई जाएगी। इस तरह का विश्वास लॉयड्स मेटल्स एनर्जी कंपनी के प्रबंधकीय संचालक बी. प्रभाकरण ने दिलाया। गुरूवार, 11 दिसंबर को गड़चिरोली से समीपस्थ बोदली के अभियांत्रिकी महाविद्यालय के सभागृह में लॉयड्स मेटल्स की ओर से लॉयड्स मिशन फॉर ग्लाेबल स्कील एंड इंटरर्नशीप कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस समय वे बोल रहें थे। इस कार्यक्रम में रेलवे विभाग की वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी अल्का मिश्रा, लॉयड्स के एस.वी.एल.व्यंकटेश्वर, व्यंकटेश संधल प्रमुखता से उपस्थित थे। अपने संबोधन में बी. प्रभाकरण ने कहा कि, किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने एकजूटता की ......
संविधान दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 101 व्यक्तियों ने किया रक्तदान गड़चिरोली. संविधान दिवस के अवसर पर नागरिक कर्तव्य और करुणा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लॉयड्स इन्फिनिटी फाउंडेशन ने एक बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। कोनसरी स्थित लॉयड्स मेटल्स परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 101 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह शिविर बेहद सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया था। उप-जिलाअस्पताल अहेरी की रक्तपेढ़ी टीम ने महत्वपूर्ण चिकित्सा सहयोग प्रदान किया। जिसकी पेशेवर मदद से यह अभियान सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एलएमईएल के कई वरिष्ठ अधिकारी और लॉयड्स काली अम्मल अस्पताल के स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित थे। जिससे कंपनी की सामुदायिक कल्याण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दी। इस अवसर पर लॉयड्स मेटल्स के प्रबंध निदेशक बी. प्रभाकरण ने कर्मचारियों और सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, “हम अपने राष्ट्र की पहचान बनाने वाले मानवता, समानता और करुणा के ......
युवक कांग्रेस के महासचिव अतुल मल्लेलवार समेत दर्जनों नेताओं ने थामा भाजपा का दामन गड़चिरोली. जैसे-जैसे नगर परिषद चुनाव के मतदान की तिथि समीप आ रहीं हैं, ठीक वैसे ही राजनैतिक गलियारे में हलचल तेज होने लगी है। हर आये दिन किसी न किसी पार्टी के नेता नाराजी दर्शाकर अन्य पार्टी में अपना प्रवेश कर रहें है। आज शनिवार, 22 नवंबर को गड़चिरोली शहर में ऐसे ही चित्र देखने को मिले। युवक कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के सक्रिय नेता अतुल मल्लेलवार, अमित संगीडवार समेत अन्य दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से अपना पल्ला झाडते हुए भाजपा का भगवा धारण किया है। राज्य के राजस्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस के इन नेताओं का भाजपा में स्वागत किया। वहीं इन नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी को मजबूती दिलायी। वर्तमान में नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गयी है। भाजपा की ओर से नगराध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहीं प्रणोती सागर निंबोरकर और पार्टी के सभी 27 उम्मीदवारों के प्रचार के लिए शनिवार को राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले गड़चिरोली पहुंचे थे। उ......
महिला क्रिकेट टीम का होगा ऐतिहासिक समावेश गडचिरोली लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड की ओर से आयोजित गड़चिरोली जिला प्रीमियर लीग (GDPL) के 2026 टी–20 सीज़न के नियम, प्रारूप और कार्यक्रम की आज औपचारिक घोषणा की गई। आगामी सीज़न की शुरुआत 16 जनवरी 2026 से पात्रता दौर (क्वालिफायर्स) के साथ होगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है। इस GDPL 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 12 तहसील (ब्लॉक) टीमें और 8 विभागीय टीमों का समावेश होगा। लॉयड्स, कलेक्टर इलेवन (जिला प्रशासन), पुलिस, CRPF, जिला परिषद (कृषि विभाग सहित), गोंडवाना विश्वविद्यालय, वन विभाग और मीडिया संघ का इसमें प्रमुखता से समावेश रहेगा। सभी मैच IPL और BCCI के मानक T20 नियमों के अनुसार खेले जाएंगे। ऐसी रहेगी स्पर्धा की संरचना टीम चयन प्रक्रिया को पहले से अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाया गया है। पिछले सीज़न की रैंकिंग के आधार पर 8 टीमों को सीधे मुख्य दौर में प्रवेश दिया गया है। शेष 12 टीमों के बीच सिंगल-नॉकआउट प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से 6 ......
निष्ठावन्न दावेदारों में बढ़ने लगी नाराजी, कुछ उम्मीदवार मित्र पक्ष के संपर्क में गड़चिरोली. राज्य के नगर विकास मंत्रालय द्वारा प्रदेशभर के नगर परिषदों के नगराध्यक्ष पद के आरक्षण घोषित करते ही संबंधित नगर परिषद प्रशासन ने अपने स्तर पर प्रभाग निहाय आरक्षण की घोषणा कर दी है। अब किसी भी समय नगर परिषद के चुनाव घोषित हो सकते है। इसके मद्देनजर नगराध्यक्ष व पार्षद पद के लिए इच्छूक गद्दावर नेता अपनी पार्टी के पास दावेदारी पेश करने लगे है। लेकिन गड़चिरोली जिले के भाजपा खेमे में अनेक वर्षों से सक्रिय निष्ठावन्न दावेदारों में संभ्रम की स्थिति निर्माण होते दिखायी दे रहीं है। यह स्थिति गड़चिराेली नगर परिषद क्षेत्र के गलियारे में स्पष्ट रूप से देखने मिल रहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष का सुस्त रवैय्या और इसी विधानसभा क्षेत्र के विद्यमान विधायक की वेट एन्ड वॉच की भूमिका के चलते अब भाजपा के ही कुछ सक्रिय नेता मित्र पक्ष के संपर्क में दिखायी देने लगे है। भाजपा में चल रहीं अंतर्गत नाराजी से निष्ठावन्न नेताओं काे नजरअंदाज करने के स्पष्ट चित्र इन दिनों दिखायी दे रहें है। यहां बता दें कि, गड़चिरोली नगर परिषद मे......
पूर्व नगराध्यक्ष योगीता पिपरे, गीता हिंगे, प्रणोति निंबालकर, पूर्व बैंक अधिकारी के नाम चर्चा में गड़चिरोली के व्यापारी एसोसिएशन ने भी कसी कमर गड़चिरोली. गड़चिरोली नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद का आरक्षण सर्वसाधारण महिला के लिए आरक्षित होने के बाद अब भाजपा खेमे में इच्छूक महिला उम्मीदवारों के नामों की सूची बढ़ने लगी है। दिवाली त्योहार संपन्न होते ही गड़चिरोली शहर में नगराध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म होने लगा है। जहां एक ओर गड़चिरोली के व्यापारी एसोसिएशन ने सीट पाने के लिए कमर कस ली हैं वहीं, शहर की पूर्व नगराध्यक्ष व भाजपा की महिला जिलाध्यक्षा योगीता पिपरे, आधार विश्व फाऊंडेशन की गीता हिंगे, गड़चिरोली के प्रतिष्ठित ठेकेदार की बहु प्रणाेति सागर निंबालकर के साथ एक सरकारी बैंक में कार्यरत उच्च पदस्थ महिला अधिकारी भी नगराध्यक्ष पद की सीट पाने के रेस में दिखायी दे रहीं है। हालांकि अब तक भाजपा हाईकमान ने नगराध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के नाम की अधिकृत घोषणा नहीं की हैं, लेकिन अभी से इस पद के लिए इच्छूक उम्मीदवार और उनके समर्थक अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने लगे है। योगीता पिपरे – ग......
नगर विकास आघाडी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची राकांपा (अजित गुट), शिंदेसेना और कात्रटवार गुट ने मिलकर बनाया नया गठबंधन गड़चिरोली. आने वाले कुछ ही दिनों में नगर परिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हाे सकती है। इसके मद्देनजर गड़चिरोली में अब सभी राजनैतिक पार्टियों के साथ विभिन्न संगठनों ने चुनावी सरगर्मियों को तेज कर दिया है। रविवार की शाम चामोर्शी मार्ग पर स्थित कात्रटवार काम्प्लेक्स में राकांपा (अजित गुट), शिवसेना (शिंदे गुट) और राजेश कात्रटवार गुट ने मिलकर नप चुनाव के लिए नगर विकास आघाडी की स्थापना कर दी है। इस नये गठबंधन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नगराध्यक्ष व पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची भी घोषित कर दी है। इस नये गुट में भाजपा और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी समाविष्ट होने से नप चुनाव में इस गठबंधन के चलते भाजपा व कांग्रेस को नुकसान पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रहीं है। वहीं नगर परिषद के गलियारे में बड़े और वरिष्ठ नेता के रूप में माने जाने वाले राजेश कात्रटवार ने भी इस नये गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बगावती रवैया अपनाया है। जिसके कारण उनके इस तेव......
भाजपा के नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के दावेदारी में शुरू हुई खिंचतान न्यूज हलचल की संभावनाएं होने लगी सटिक गड़चिराेली. जैसे-जैसे नगर परिषद चुनाव की घड़ियां समीप आ रहीं, ठिक उसी तरह राजनैतिक पार्टियों में प्रवेश और बगावत की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। रविवार काे राकांपा (अजित गुट), शिंदेसेना और कात्रटवार खेमे ने मिलकर अपने नगराध्यक्ष समेत 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसके बाद भाजपा भी अब चुनाव मैदान में अपनी हरकत में आते हुए सोमवार, 3 नवंबर को भाजपा के विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर व गड़चिरोली जिले के स्थानीय भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सागर निंबोरकर और उनकी पत्नी प्रणोति निंबोरकर समेत 200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में अधिकृत रूप से प्रवेश किया, यह संभावना न्यूज हलचल द्वारा हाल ही में व्यक्त की गयी थी। जो आज निंबोरकर दंपति भाजपा में प्रवेश करने पर स्पष्ट होते दिखायी दे रहीं है। हालांकि इस संदर्भ मंे भाजपा पार्टी द्वारा नगराध्यक्ष पद के लिए अब तक कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गयी हैं, मात्र निंबोरकर दंपति के पक्ष प्रवेश को लेकर गड़चिरोली शहर में चर्चाआें का विषय बना हुआ है। भाज......
भाजपा में गरमाने लगी नगराध्यक्ष पद को लेकर सियासत टिकट पाने भाजपा में सक्रियता होने की अपेक्षा कर रहें कार्यकर्ता गड़चिरोली. मंगलवार की शाम राज्य चुनाव आयोग ने जैसे ही नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू की, वैसे ही गड़चिरोली नगर परिषद के गलियारे में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गयी है। भाजपा खेमे ने अब तक गड़चिरोली नगर परिषद के लिए नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की हैं, लेकिन इस पद के लिए प्रणोति निंबोरकर व रीना चिचघरे की वाईल्ड कार्ड एंट्री होने से होने और ऐसे नौसीखे उम्मीदवारों का भाजपा में प्रवेश होने से अब पार्टी के ही निष्ठावन्न और वर्षों से कार्य कर रहें नेताओं समेत पदाधिाकरियों व कार्यकर्ताओं में नाराजी व्यक्त की जा रहीं है। आगामी पांच दिनों में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ होगी, लेकिन गड़चिरोली के भाजपा हाईकमान द्वारा पार्टी के वरिष्ठ और निरंतर कार्य कर रहें उम्मीदवारों की ओर किसी तरह का ध्यान नहीं दिये जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजी का सुर स्पष्ट रूप से सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं नगराध्यक्ष पद का टिकट पाने के लिए......
नगर परिषद चुनाव काे लेकर लोगों में बढ़ने लगा उत्साह गड़चिरोली. नगर परिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सभी राजनैतिक पार्टियों की चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गयी है। इस बीच शहर के प्रभाग क्रमांक 7 आशीर्वाद नगर से प्रबल दावेदार के रूप में खुशबू मंगेश रणदिवे को भारी समर्थन मिलने के चित्र साफ रूप से दे रहें है। उच्च शिक्षित, सामाजिक कार्यों में निरंतर अग्रेसर, सभी के सुख-दुख में शामिल होने वाली और हर समस्याग्रस्त व्यक्ति को राहत देने वाली खुशबू रणदिवे का इन दिनों प्रभाग में समर्थन बढ़ते दिखायी दे रहा है। उनके इस सामाजिक कार्य को देखते हुए भाजपा की ओर से प्रभाग क्रमांक 7 में उनकी उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रहीं है। हाल ही में कार्यकर्ताओं ने कैम्प एरिया, गोकुलनगर, आशीर्वाद नगर में पहुंचकर नागरिकों की प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया। इन चर्चाओं में मतदाताओं द्वारा खुशबू रणदिवे को भारी प्रतिसाद मिलते दिखायी दे रहा है। वह उच्च शिक्षित होकर हर प्रकार के सामाजिक कार्यों में अग्रेसर होने के कारण खुशबू रणदिवे को हर घर में पसंद >किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना हैं कि,......